आधा घंटे पहले मिलेगा मोबाइल पर अलर्ट
चित्तौड़गढ़ | रेलवेट्रेन में सफर कर रहे यात्री को उसका गंतव्य स्टेशन आने से आधा घंटा पहले मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। यह एप्लीकेशन के जरिए अलार्म की तरह बजेगा। अलर्ट नाम से इस सर्विस का ट्रायल हो चुका है। यह सुविधा देशभर में चलने वाली सभी प्रमुख रात्रिकालीन ट्रेनों में आरक्षण करवाकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ तरुण जैन ने बताया कि यात्री को अलर्ट के लिए रेलवे के फोन नंबर 139 डायल कर पीएनआर नंबर और रात्रि में अपने स्टेशन का नाम बताना होगा।