चित्तौड़गढ़। जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग को 169 ग्रेड सैकंड टीचर मिल गए हैं। इसमें सबसे अधिक 69 विज्ञान के शिक्षक है। इन शिक्षकों को 16 फरवरी तक संबंधित स्कूल में ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। इससे विभाग को स्कूलों में बड़ी तादाद में रिक्त पदों की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के उदयपुर मंडल में थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड वर्ग में पदोन्नति की सूची जारी की गई है। जिले को मिले शिक्षकों की सूची डीईओ कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। डीईओ मुरारीलाल शर्मा के अनुसार जिले को 169 शिक्षक मिले हैं। इसमें 69 अध्यापक विज्ञान के है। इसके अलावा अंग्रेजी के 44, गणित के 35, सामाजिक विज्ञान के 13, हिंदी के चार एवं उर्दू के दो शिक्षक शामिल है।
संस्था प्रधानों को निर्देश दिए है कि ड्यूटी ज्वाइन करने वाले शिक्षकों की सूची 16 फरवरी शाम तक डीईओ माध्यमिक कार्यालय में भेजनी होगी।
इतने ही पद रिक्त हो जाएंगे
सैकंडग्रेड से व्याख्याता में पदोन्नति की सूची जारी होने से जितने व्याख्याता मिलेंगे, सैकंड ग्रेड के उतने ही पद रिक्त हो जाएंगे। वर्तमान में जिले में वरिष्ठ शिक्षकों के 437 पद रिक्त चल रहे हैं।
इनस्कूलों में व्याख्याता नहीं
सरकारकी ओर से प्रत्येक पंचायत पर उमावि होने के क्रम में जिले में 187 स्कूल क्रमोन्नत हुए थे। इन स्कूलों में पद स्वीकृत नहीं होने से एक भी व्याख्याता नहीं है। जबकि प्रत्येक स्कूल में कम से कम तीन-तीन व्याख्याता होने चाहिए।
अब रिक्त रहेंगे 437 पद
डीपीसीकी सूची जारी होने के बाद भी अब जिले के सरकारी स्कूलों में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के 437 पद रिक्त रह जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डीपीसी से 169 एवं इससे पहले दिसंबर में आरपीएससी से 159 सैकंड ग्रेड शिक्षक मिले थे। इस प्रकार दिसंबर से अब तक जिले को 318 सेकंड ग्रेड शिक्षक मिले है।