पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | राजस्थान रोडवेज की चित्तौड़गढ़ से अरनोदा के बीच चलने वाली ग्रामीण सेवा की बस के रविवार सुबह घटियावली गांव में ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने स्थिति संभालते हुए बस एक मकान की दीवार से टकरा दी, जिससे हादसा टल गया।

रविवार सुबह करीब 11 बजे अरनोदा से चित्तौड़गढ़ की ओर रही रोडवेज बस घटियावली गांव के बाहर तालाब के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने बस को किसी तरह संभालने की कवायद की, लेकिन घटियावली में संकड़े रास्तों के बीच बस लहराती रही। इससे बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की सांसें अटक गई। करीब तीन किलोमीटर तक लहराने के बाद बस एक मकान की दीवार से टकराकर रूक गई।

इससे बस दीवार को कुछ नुकसान पहुंचा, लेकिन यात्रियों समेत घटियावली में रास्ते में आने वाले लोगों के साथ संभावित हादसा टल गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे। सूचना पर शंभूपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।