अंजुमन ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित
अंजुमनमिल्लते इस्लामिया संस्थान द्वारा शनिवार रात को अंजुमन पब्लिक स्कूल गांधीनगर में जश्ने गौसे आजम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के 48 बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्रवक्ता आबिद खान ने बताया कि शहर काजी हाजी अब्दुल मुस्तफा की सरपरस्ती, सदर हाजी अब्दुल गनी शेख की सदारत तथा मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती की निजामत में प्रोग्राम शुरू हुआ। शायर इस्लाम मोहम्मद इरशाद, दावते इस्लामी के सादिक ने नात शरीफ पेश की। बुलबुले नेपाल ने पीरे तरीकत गौसे आजम पर तकरीर पेश की। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ। जिसमें बोर्ड कॉलेज परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा 10 वीं के 18, 12 वीं के 19 तथा कॅालेज के 11 विद्यार्थियों को शहर काजी अब्दुल मुस्तफा, सदर गनी शेख, अंजुमन सचिव इरशाद मोहम्मद शेख, प्रवक्ता आबिद खान, कोषाध्यक्ष शाहिद लौहार ने प्रशस्ति पत्र पुरस्कार दिए। राजस्थान मुस्लिम महासभा जिलाध्यक्ष शकील शेख, एडवोकेट अब्दुल सत्तार, मोहम्मद इरशाद सन्नी सहित समाज की कमेटियों, संगठनों के पदाधिकारी समाजजन उपस्थित थे।
चित्तौड़गढ़ | प्रतिभासम्मान समारोह में मंचासीन अंजुमन सदर पदाधिकारी।
चित्तौड़गढ़ | जश्नेगौसे आजम पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मौलाना।
यह प्रतिभाएं सम्मानित
कक्षा10 केजैनुल आबेदिन, सादिया खानम, सबिया बानू, बुशरा बानू, कनीज फातमा, रुबीना बानू, सना कुरैशी, साहिस्ता बानू, अजहर खान, नजीश बानू, शमीम बानू, अल्ताफ हुसैन, इमरान मंसूरी, नाहिद खान, आसिफा बानू, मोहम्मद आसिफ, फिरदौस बानू, कक्षा12 वीं केइरम सुल्ताना, इरम शेख, शहाना अंजुम, शाहिना पठान, जैनब शेख, शबाना लौहार, तमन्ना बानू, तनवीर हुसैन, नाजिश बानू, शाहीन कुरैशी, हिना खान, आसिफा बानू, अफसाना लौहार, नाजनीन खान, जैनिफर खानम, शबनम बानू, मुबारिक हुसैन, शाहिद मंसूरी, फरजाना मुस्ताक हुसैन सहित ग्रेजुएशन में निकहत जहां, इमरान शेख, निजामुद्दीन शेख, यासमीन शेख, रुखसाना बानू, हीना परवीन छीपा, सबीना खान, रिजवाना बानू, इरफान अहमद मंसूरी, इशरत शेख, इमरान अली को सम्मानित किया गया। हॉकी में नेशनल खेलने वाले जैनुल आबेदिन को पुरस्कार से नवाजा गया।