पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हम विश्वास पर खरा उतरेंगे: सांसद

हम विश्वास पर खरा उतरेंगे: सांसद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदसीपी जोशी ने कहा कि जिले की जनता ने केंद्र से लेकर गांव तक भाजपा को समर्थन देकर कड़ी से कड़ी जोड़ दी है। अब हम जन विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास की गंगा बहाने में कोई कमी नहीं रखेंगे।

यह बात सांसद भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार शाम कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों के समक्ष कही। जोशी ने कहा कि चित्तौड़ पंस में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने 15 साल बाद फिर से अपना बोर्ड बनाया। इसके अलावा आठ पंचायत समितियों में बहुमत के साथ जिला परिषद में लगातार दूसरी बार बोर्ड बनना पार्टी, सरकार जनप्रतिनिधियों के प्रति का विश्वास का प्रतीक है। सबसे ज्यादा युवा शक्ति इस पार्टी से जुड़ते हुए आगे बढ़ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि पार्टी ने सबसे ज्यादा युवाओं को मौका दिया है।

योजनाओंका सही क्रियान्वयन प्राथमिकता: चित्तौडगढपंचायत समिति के प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन ही उनकी तथा पंस बोर्ड की प्राथमिकता रहेगी। जनता ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक जो विश्वास दर्शाया है, उसको बनाए रखने में हमारा बोर्ड कोई कमी नहीं रखेगा।