पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निम्बाहेड़ा में अशोक जाट निर्वाचित

निम्बाहेड़ा में अशोक जाट निर्वाचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना उलटफेर बन गए सभी उप प्रधान

राशमी में बीनाकंवर

भूपालसागर में भीमसिंह

पॉलिटिकल रिपोर्टर| चित्तौड़गढ़

पंचायतसमिति में उपप्रधान पद पर भाजपा के सीपी नामधरानी निर्वाचित हुए हैं। रविवार को हुए चुनाव में नामधरानी को 12 कांग्रेस के राजेंद्र भट्ट को नौ मत मिले।

उपप्रधान के लिए सुबह विजयपुर-अमरपुरा से निर्वाचित राजेंद्र भट्ट ने कांग्रेस से और बस्सी से निर्वाचित सीपी नामधरानी ने भाजपा से नामांकन पत्र पेश किया। दोपहर तीन बजे पहले कांग्रेस के सभी नौ सदस्य मतदान करने पहुंचे। इसके बाद भाजपा के सदस्य नवनिर्वाचित प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष कमलेश पुरोहित सहित पदाधिकारियों के साथ वोट देने पहुंचे। कुछ देर बाद भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी अकेले वोट देने आए।

मतदान के बाद नामधरानी को दो मत से विजयी घोषित किया गया। शनिवार को प्रधान चुनाव में प्रवीणसिंह को 11 तथा भाजपा के बागी रणजीतसिंह भाटी को 10 मत मिले थे।

भाटीने उपप्रधान के लिए कांग्रेस को नहीं दिया वोट :एक दिनपहले प्रधान चुनाव में बागी बनकर कांग्रेस के समर्थन से उम्मीदवार बने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस खेमे से अलग हो गए और भाजपा प्रत्याशी को ही वोट दिया। भाटी नगरपरिषद उपसभापति भरत जागेटिया शैलेंद्र झंवर आदि के साथ आए और भाजपा सदस्यों के पास पहुंचे। उनके साथ ही मतदान के लिए अंदर गए। भाटी ने कहा कि उन्होंने आज भाजपा को ही वोट दिया है। कल भी उन्होंने किसी दूसरे को नहीं, बल्कि खुद को वोट दिया था। उनका कल का निर्णय भी सही था, लेकिन आज पार्टी के हिसाब से आए हैं।

चित्तौड़गढ़ | उपप्रधान निर्वाचन के बाद नामधरानी को कंधों में उठाकर बाहर लाते समर्थक।

इधर मना जश्न

पंसमें उपप्रधान कलेक्ट्रेट में उप जिला प्रमुख चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही बाहर बडी संख्या में जमा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद सीपी जोशी जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने उप जिला प्रमुख पिंकी अहीर, प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ उपप्रधान सीपी नामधरानी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राठौड़ नामधरानी को फूलमालाओं से लाद दिया नारे लगाए। आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई।

राशमी | भाजपा की बीनाकंवर रविवार को पंस में उपप्रधान निर्वाचित हुई। सुबह दस बजे बीनाकंवर के साथ कांग्रेस की रोशनलाल जाट ने पर्चा दाखिल किया। दोपहर तीन बजे भाजपा के 11 में से दस सदस्यों ने पहुंच कर वोट डाला। उसकी एक सदस्य रेखा व्यास परिवार में गमी के कारण वोट डालने नहीं आई। इसी तरह कांग्रेस के एक सदस्य देवीलाल भील भी मतदान में नहीं आए। मतगणना के बाद प्राप्त नतीजे के अनुसार कांग्रेस के जाट को तीन मत ही मिले, जबकि उसके चार सदस्य चुनाव जीते। इस तरह दोनों दलों को एक-एक वोट कम मिला। इधर, मधुबाला नुवाल के प्रधान बीनाकंवर के उपप्रधान बनने पर पंस के बाहर कार्यकर्ताओं डिंडोली बस स्टैंड पर भाजपा इकाई अध्यक्ष राकेश सनाढ्य के नेतृत्व पटाखे छोड़कर मिठाई वितरित की गई।

भूपालसागर| उपप्रधान पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसिंह झाला निर्वाचित हुए। सुबह झाला के साथ कांग्रेस की ओर से अंबालाल गुर्जर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदान बाद आरओ मजीद मोहम्मद ने परिणाम की घोषणा की। इसमें भीमसिंह झाला को 11 अंबालाल को चार मत मिले। झाला को निर्वाचित घोषित किया। झाला को पार्टी के मतों से एक मत ज्यादा मिला। उल्लेखनीय है कि ताणा निवासी भीमसिंह झाला पूर्व में पंस सदस्य, सरपंच, केवीएसएस अध्यक्ष भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। दूसरी ओर प्रधान पद पर अनोपपुरा क्षेत्र के सुरेश भील को प्रत्याशी नहीं बनाने पर कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा।