फिर नौ के फेर में रही कांग्रेस
चित्तौड़गढ़ | इसबार जिला मुख्यालय की राजनीति में कांग्रेस के साथ नौ अंक का अजीब जुड़ाव बैठ रहा। जिला परिषद में 25 में से भाजपा को 16 तो कांग्रेस को नौ सीटें मिली। इसी तरह चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में भी उसे 21 में से नौ सीटें मिली। इससे पहले नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस 40 में से नौ सीटें ही मिली थी। हालांकि जिला प्रमुख प्रधान चुनाव में यह आंकड़ा नहीं रह पाया। जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का एक मत खारिज हो गया तो प्रधान चुनाव में भाजपा के बागी को समर्थन देने से उसका एक वोट बढ़ गया।