पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही दिन में 44 हजार लोगों की स्क्रीनिंग

एक ही दिन में 44 हजार लोगों की स्क्रीनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर| चित्तौड़गढ़

स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते चिकित्सा विभाग ने सोमवार को शहर में घर-घर सर्वे प्रारंभ कराया। पहले दिन 44 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। शेष रहे वार्डों का सर्वे मंगलवार को होगा।

महिला नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, जीएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थियों की 80 टीमें सुबह शहर के आबंटित वार्डों में रवाना हुई। सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले दिन 8500 घरों के सर्वे के दौरान 44 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सामान्य सर्दी-जुकाम के 3150 एवं बुखार एवं खांसी के 125 रोगी ग्रसित पाए। जिन्हें उपचार के लिए श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल जाने की सलाह दी गई। सर्वे मे आमजन को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। शेष रहे वार्डों का सर्वे मंगलवार को होगा।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में स्क्रीनिंग के दौरान अब तक 60874 ओपीडी रोगी पाए गए। जिनमें सामान्य सर्दी-जुकाम के 1277 रोगी मिले। केटेगरी के 9573 एवं बी केटेगरी के 813 रोगी पाए। अब तक 8130 टेमी फ्लू की गोलियां दी। जिले में अब तक 21 पॉजीटिव केस पाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कराए सर्वे में 1389 घरों का सर्वे एवं कुल 212 आईएलआई रोगी पाए। इसमें केटेगरी के 125 रोगी शामिल है।

चित्तौड़गढ़ | शहरमें डोर-टू-डोर सर्वे के लिए जाते हुए एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं।