आज ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल
देशव्यापीहड़ताल के तहत जिले के ग्रामीण डाक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मनोहरलाल टांक एवं रामचंद्र सालवी ने बताया कि सुबह 11 बजे जिले के सभी ग्रामीण डाक कर्मचारी प्रधान डाकघर के बाहर एकत्रित होंगे। इसके बाद धरना-प्रदर्शन एवं मीटिंग होगी। जिसमें परमानेंट करने एवं सातवें वेतन आयोग की कमेटी में सेवानिवृत जज को शामिल करने आदि पर चर्चा की जाएगी।