चित्तौड़गढ़ | आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट चौराहा पर झाडू से सफाई करेंगे। इसके बाद झंझेरिया तालाब डाइट रोड पर बस्ती की सफाई कर बस्तीवासियों को फल वितरण करेंगे। एडवोकेट चांदमल ने बताया कि दिल्ली चुनाव में पार्टी को संभावित जीत के तहत यह आयोजन होगा।