पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान, उपप्रधान का निकला जुलूस

प्रधान, उपप्रधान का निकला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचितप्रधान उपप्रधान का कस्बे में विजय जुलूस निकाल कर स्वागत किया गया।

एक खुली जीप में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रधान अंजूदेवी गुर्जर उपप्रधान कैलाशचंद धाकड़ सहित पंस सदस्य कन्हैयालाल गुर्जर, राजेंद्रसिंह, कमलेश मीणा, सुशीलादेवी, नीतू नायक, सरिता कुमावत, भगवतीदेवी कुमावत, सुंदरलाल धाकड़ भी मौजूद थे। पंस से शुरू हुआ जुलूस मिस्त्री मार्केट, बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्गों से निकला। प्रधान गुर्जर, उप प्रधान कैलाश धाकड़ का आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घीसालाल मेवाड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़, शंकर गुर्जर, रघुनाथ गुर्जर, शंभूलाल धाकड़, पूर्व प्रधान राजू नायक, औंकारलाल धाकड़, कृषि मंडी डायरेक्टर नारायणलाल चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद गोपाल छीपा मौजूद थे।

गंगरार. पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान देवीलाल जाट के अपने गांव सोनियाना पहुंचने पर ग्रामवासियों ने चौराहे पर बैंडबाजे ढोल के साथ उनका स्वागत किया। जुलूस के साथ जाट घर पहुंचे। चौराहे से उनके घर तक कई जगह लोगों ने स्वागत किया। डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते चल रहे थे।

बस्सी |चित्तौड़गढ़प्रधान उपप्रधान का स्वागत करते हुए पदाधिकारी।

चित्तौड़गढ़. पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने सोमवार को देव दर्शन के साथ अधिकारियों से भी भेंट की। प्रधान राठौड़ ने कलेक्टर वेदप्रकाश एसपी प्रसन्न खमेसरा से भेंट कर जिले में पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न होने पर आभार जताया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पंचायतीराज ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इधर प्रधान राठौड़ का दुर्ग कालिकामाता मंदिर में दर्शन के बाद रामपोल पर पार्षदों सहित नागरिकों ने स्वागत किया। राठौड़ ने सुबह सांवलियाजी पहुंच कर दर्शन किए।

बस्सी. नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधान तथा जिला परिषद सदस्यों का विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुआ जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस पुराना बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचा जहां भगवान लक्ष्मीनाथ के दर्शन किए। प्रधान प्रवीण सिंह, उपप्रधान सीपी नामधराणी, जिप सदस्य बगदीराम धाकड़ का माल्यार्पण साफा बांधकर स्वागत किया।

बेगूं |कस्बे में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान खुली जीप में मतदाताओं का आभार जताते प्रधान और उपप्रधान।