पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की चपेट से दो भाइयों की मौत

बस की चपेट से दो भाइयों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, यातायात अव्यवस्था पर खफा चंदेरियावासी

दर्शन कर लौट रहे युवक की मौत, चार जख्मी

भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़

उपनगरीयक्षेत्र चंदेरिया में लगातार होने वाली दुर्घटनाओं पर क्षेत्रवासी सोमवार को प्रशासन के प्रति काफी खफा नजर आए। व्यापार संघ पदाधिकारियों सहित नागरिकों ने ट्रेफिककर्मी की नियुक्ति सहित अन्य मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

व्यापार संघ अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने बताया कि मेन रोड पर रेलवे फाटक से पेट्रोल पंप तक दोनों तरफ वाहनों की कतारे लगी रहती है। ऑटो टेंपाे के अस्त-व्यस्त खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

गत रात खड़े ट्रक में कार घुस जाने से युवक की दर्दनाक मौत हुई। लोगों ने कहा कि नगर परिषद ने मेन रोड पर दोनों तरफ खुदाई कर सड़क को एक साल से ऐसे ही छोड़ रखा है। इस कारण धुल के गुबार उड़ते रहते हैं। व्यापारी सहित आमजन परेशान है।

पूर्व में मुख्य चौराहा पर एक-दो ट्रेफिककर्मी लगाए गए थे, लेकिन कुछ समय पूर्व उन्हें हटा दिया गया। चंदेरिया रेलवे फाटक के एक से आधे घंटे तक बंद रहने पर रोड पर वाहनों की कतारे लगती है और उसे नियंत्रित करने के लिए कोई नहीं होता। रेलवे में भी इस संबंध में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। कानूनन 15 मिनट से ज्यादा देर तक फाटक को बंद नहीं रखा जा सकता है।

अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने तुरंत ट्रेफिककर्मी की नियुक्त नहीं की। नगरपरिषद ने सड़क कार्य नहीं करवाया और कोई कार्रवाई नहीं की तो व्यापार संघ आम नागरिकों के साथ चंदेरिया बंद रखकर आंदोलन करेगा।

चित्तौड़गढ़ | हादसेके बाद ट्रक में फंसी कार मौके पर जमा लोग।

दो भाइयों की मौत से सहम उठा गांव

दुर्घटनामें मृत कुलदीप रवींद्र के शव गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों रिश्तेदारों की आंखें नम हो उठी। सुबह गांव में चूल्हे नहीं जले। वृद्व माता-पिता दोनों जवान पुत्रों के शव देखकर बेसुध हो गए। परिजन ग्रामीण मुश्किल से ढांढस बंधाते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अविवाहित युवक परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने लगे थे। अब पूरी जिम्मेदारी खेती बाड़ी करने वाले एक मात्र बड़े भाई पर पड़ी।

आधी रात में सहमे और परेशान हुए बस यात्री भी

दुर्घटनाके एक प्रत्यक्षदर्शी गांधीनगर निवासी निर्मल शर्मा ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे जयपुर-अहमदाबाद ट्रेवल्स बस मेडीखेड़ा फाटक से होते हुए चंदेरिया की ओर रही थी। पुठोली पुलिया पर चढ़े ट्रक के पीछे ही बाइक पर दो युवक रहे थे। इस दौरान बस चालक ओवरटेक करते हुए बस को आगे निकालने का प्रयास करने लगा। तभी सामने से आए ट्रक को बचाने के चक्कर में उसने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जाेरदार रही कि बाइक उछलकर बस के आगे के कांच फोड़ते हुए गिरी। इससे बस में सवार यात्री भी एकाएक सहम गए। कांच टूटने से कुछ यात्रियों को भी खरोच लगी। बस चालक खलासी कुछ आगे रोकने के बाद बस को छोड़कर फरार हो गए। कुछ यात्रियों ने ही बस के नीचे बड़े पत्थर लगाकर उसे सुरक्षित करने का प्रयास किया। इधर जानकारी मिलते ही जिंक प्लांट से एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। दूसरी ओर यात्रियों को आधी रात में बस से उतरकर पैदल जाना पड़ा।