पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुचीपुड़ी नृत्य का विद्यार्थियों ने किया अभ्यास

कुचीपुड़ी नृत्य का विद्यार्थियों ने किया अभ्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिकमैके के तत्वावधान में सोमवार को दो सरकारी स्कूलों में आंधप्रदेश के कुचीपुड़ी नृत्य की दो कार्यशालाएं हुई। विद्यार्थियों ने मंच पर नृत्य का अभ्यास भी किया।

स्पिक मैके के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेपी भटनागर ने बताया कि नृत्यांगना मीना ठाकुर ने पहली प्रस्तुति सहनवा स्कूल में एवं दूसरी प्रस्तुति राजकीय बालिका नवीन मावि में दी। दोनों जगहों पर कार्यशाला की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मीना ठाकुर ने कुचीपुड़ी नृत्य के दौरान हाथों से मछली, मेंढक, मगरमच्छ एवं नाग के बारे में बताया।

मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे राउप्रावि कीर खेडा एवं दूसरी प्रस्तुति राजकीय बाप्रावि पाडनपोल में होगी।