टक्कर से एक की मौत
चित्तौड़गढ़ | बूंदीमार्ग पर सोमवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। एक घायल हो गया। बडोदिया घाटा के गढ़वाड़ा निवासी सुरेंद्रसिंह तंवर(32) पुत्र भैरूसिंह रिश्तेदार पूरणसिंह हाड़ा के साथ रात आठ बजे बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान बूंदी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। सुरेंद्रसिंह ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। पूरणसिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। पार्षद सुधीर जैन सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। 108 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने रोष रहा।