पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं से बी टेक तक पढ़े लिखे हैं उपप्रधान

दसवीं से बी-टेक तक पढ़े-लिखे हैं उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | जिलेकी 11 पंचायत समितियों में से इस बार उप प्रधान भी दसवीं से लेकर बी टेक, बीकॉम, एमकॉम तक पढ़े लिखे हैं। प्रधानों की तरह कई उप प्रधान भी युवा और नए चेहरे हैं।

चित्तौड़गढ़

नाम: सीपी नामधरानी

उम्र:34 शिक्षा: एमकॉम

पृष्ठभूमि:बस्सीनिवासी नामधरानी भाजयुमो जिला महामंत्री भाजपा सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक हैं। दस साल पहले विस चुनाव से सक्रिय हुए सीपी को गत पंचायत चुनाव में क्षेत्र में किए गए पार्टी के कार्य से पहचान मिली।

बड़ीसादड़ी

नाम: उमेश शर्मा

उम्र:29 शिक्षा: 12वीं पास

पृष्ठभूमि:शर्मापारसोली के सरपंच रहे। शर्मा ने पंस के वार्ड छह में भाजपा की मंजू सालवी को हराया। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के करीबी हैं।

निम्बाहेड़ा

नाम: अशाेक जाट

उम्र:36 शिक्षा: बीए प्रथम वर्ष

पृष्ठभूमि:बडोलीघाटाजीएसएस अध्यक्ष होने के साथ भाजपा में सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष भीरहे हैं। परिवार का लंबे समय से भाजपा से जुड़ाव है।

गंगरार

नाम: रतनसिंह

उम्र:50 शिक्षा: एमए

पृष्ठभूमि:भटवाडाकलांनिवासी रतन सिंह भाजपा में कुछ समय से सक्रिय है।

डूंगला

नाम: वंदना वैष्णव

उम्र:24 शिक्षा: बीटेक

पृष्ठभूमि:लोठियानानिवासी वंदना के श्वसुर अर्जुनदास वैष्णव सरपंच रह चुके हैं तथा वर्तमान कृषि मंडी डायरेक्टर है। विधायक गौतम दक के करीबी है।

राशमी

नाम: बीनाकंवर

उम्र:25 शिक्षा: दसवीं

पृष्ठभूमि:भालोटाकी खेडी के पूर्व सरपंच सुरेंद्रसिंह सोलंकी की पुत्री है।

भैसरोडगढ़

नाम: रश्मि जैन

उम्र:28 शिक्षा: दसवीं

पृष्ठभूमि:भाजपामंडल के पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल जैन की पुत्रवधू और रावतभाटा नगर की बेटी है।

कपासन

नाम: दुर्गाशंकर तिवाडी

उम्र:30 शिक्षा: बीए सैकंड ईयर

पृष्ठभूमि:धमानाके दुर्गाशंकर एलआईसी अभिकर्ता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है। राजनीति में नया चेहरा।

भदेसर

नाम: चंदनबाला जैन

उम्र:46 शिक्षा: 11वीं

पृष्ठभूमि:भदेसरनिवासी चंदनबाला जैन भाजपा मंडल महामंत्री और विधायक चंद्रभान सिंह के करीबी सुरेश जैन की प|ी है। ससुराल के साथ पीहर पक्ष भी भाजपा में सक्रिय है।

भूपालसागर

नाम: भींमसिंह झाला

उम्र:47 शिक्षा: बीकॉम

पृष्ठभूमि:ताणानिवासी भींमसिंह झाला जीएसएस अध्यक्ष हैं। पूर्व में पंस सदस्य सरपंच रह चुके हैं। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय है।

बेगूं

नाम: कैलाशचंद धाकड़

उम्र:40 शिक्षा: बीएससी

पृष्ठभूमि: चेची निवासी कैलाशचंद्र लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा।