- Hindi News
- सात वार्डों के नागरिक आज बनाएंगे घोषणा पत्र
सात वार्डों के नागरिक आज बनाएंगे घोषणा पत्र
गांधीनगर, किला रोड और दुर्ग क्षेत्र को स्मार्ट बनाने पर होगा विचार
भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़
वर्ल्डहैरिटेज साइटस में शामिल हमारा शहर अब स्मार्ट सिटी की पहचान भी बनाए, इसके लिए विश्व विरासत दुर्ग और उसकी तलहटी में स्थित गांधीनगर क्षेत्र के प्रबुद्घजन बुधवार को अपने विचार साझा करेंगे।
मौका होगा दैनिक भास्कर के स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड अभियान के तहत रूबरू कार्यक्रम। गांधीनगर, आकाशवाणी रोड पर जौहर भवन के पास स्थित अग्रवाल मांगलिक भवन के सभागार में यह कार्यक्रम सुबह दस बजे प्रारंभ होगा। शहर में रूबरू के इस चौथे पड़ाव में मौजूदा नगर परिषद बोर्ड के वार्ड संख्या 21 से 27(नए सीमांकन के अनुसार वार्ड संख्या 25 से 32 तक) के पार्षद अन्य प्रमुख नागरिक अपने रचनात्मक सुझाव अधिकारियों तथा अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखेंगे। इन वार्डों में संपूर्ण गांधीनगर क्षेत्र, किला रोड, पाडनपोल तथा दुर्ग क्षेत्र शामिल है। गौरतलब है कि आगामी नवंबर में होने वाले नगर परिषद चुनाव से पूर्व स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड का एजेंडा तय करने दैनिक भास्कर वार्डों में जा रहा है। इसके माध्यम से शहर का एक चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।