पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दांता में फायरिंग मामले में युवक गिरफ्तार

दांता में फायरिंग मामले में युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | थानाक्षेत्र के गांव दांता में गत 29 जून को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दांता गांव में एक व्यक्ति को फायरिंग कर घायल करने की घटना में लोगों ने एक आरोपी शंकर लोधा को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गांव दामाखेड़ा निवासी जगदीश पुत्र लेहरूलाल जाट को न्यायालय के प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि आरोपी जगदीश जाट को चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने वहां राणा सांगा मार्केट में एक ज्वैलरी शोरूम में लूट की नीयत से घुसने फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

दूसरी ओर, पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हथियाना निवासी कालू पुत्र भैरूलाल जाट को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार कालू ब्यावर जेल में भी एनडीपीएस मामले में बंद था। ढाई साल पहले पैरोल पर आया और फरार हो गया।