फंदे पर लटका मिला युवक का शव
चित्तौड़गढ़ | भदेसरथाना क्षेत्र के शिवदानपुरा के पास शुक्रवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शिवदानपुरा निवासी देवीलाल जाट (22) का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पता चलने पर मृतक के परिजनों समेत करीब दो सौ लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर चित्तौड़गढ़ अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।