दीया टीम बनी बुजुर्गों का सहारा
स्कूलोंएवं अस्पतालों को गोद लेने की तर्ज पर अखिल गायत्री परिवार के युवा दीया टीम ने असहाय बुजुर्गों को गोद लेकर उन्हें सहारा दिया। जब इन बुजुर्गों के घरों में संस्था सदस्यों ने भोजन बनाकर खिलाया तथा नए कपड़े पहनाए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
बुधवार सुबह 10 बजे दीया टीम के शरद निगम, नवीन माली, शांतिलाल जाट, सुरेश वैष्णव, नारायण अहीर, भैरूलाल लौहार, नानालाल भील, कैलाश लौहार, जगदीश, मांगीलाल अशोक शर्मा सहित कार्यकर्ता भूपालसागर तहसील के गांव ढाणी में पहुंचे। यहां पर टीम ने वृद्ध दंपती 75 वर्षीय उदा पुत्र भैरा भील एवं 74 वर्षीय हंगामी बाई प|ी उदा भील, 75 वर्षीय भगवानी पुत्री बालू भील को गोद लिया। टीम सदस्यों ने इन बुजुर्गों को स्वच्छ पानी पिलाया, भोजन कराया, नए कपड़े पहनाए और एएनएम सुमित्रा शर्मा गायत्री गर्ग को बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद इन बुजुर्गों को नए जूते-चप्पल पहनाए, सोने-बैठने के लिए बिछात की। पूरे दिन इन बुजुर्गों के साथ दीया टीम के सदस्य रहे तो असहाय बुजुर्ग ने कहा मैं अकेला नहीं, मेरे साथ दीया परिवार है। दीया टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल गायत्री परिवार के प्रमुख पंडित श्रीराम आचार्य संस्थापक शांतिकुंज द्वारा लिखित पुस्तक हमारी वसीयत और विरासत में लिखे एक वाक्य प्यार-प्यार-प्यार ही हमारा मंत्र है, आत्मीयता, ममता, स्नेह, श्रद्धा यही हमारी उपासना है, आत्मीयता के विस्तार का नाम ही आध्यात्मिकता है, की प्रेरणा से चलाया है।
आजभी खुलेगा आरटीओ ऑफिस
चित्तौड़गढ़| राजपत्रितअवकाश के बावजूद शनिवार को आरटीओ आॅफिस खुला रहेगा। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान सभी तरह के राजकीय कार्य किए जाएंगे।
जाशमा | गांवमें बुजुर्ग दंपती की सेवा और मदद करते हुए दीया टीम के सदस्य।