पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विषाक्त सेवन से दो की मौत

विषाक्त सेवन से दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सीथाना क्षेत्र में विषाक्त सेवन से एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक विवाहिता एक अधेड़ व्यक्ति को विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।सीमा (17) पुत्री लखमीचंद बैरवा अपने पीहर में रह रही थी। बुधवार शाम सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। सीमा को चित्तौड़गढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतका का विवाह 11 वर्ष की उम्र में नीमच जिले में हुआ था। युवती ने एक वर्ष पहले बेगूं थाना क्षेत्र स्थित जयनगर का खेड़ा में स्वजातीय युवक से नाता विवाह किया था। युवती पिछले चार माह से अपने पीहर बस्सी में रह रही थी।

इधर, शहर में एक विवाहिता ने भूलवश विषाक्त दवा का सेवन कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार हीना (25) प|ी सलीम खान को तबीयत खराब होने पर श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया गया कि तबीयत खराब होने पर उसने भूलवश दवा खा ली, जो संभवतया अवधिपार थी। इसी तरह, भदेसर थाना क्षेत्र के अघोरी की ढाणी निवासी 40 वर्षीय बालू पुत्र गिरवर रेबारी ने भी घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बालू को भी श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।