पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साध्वी सुगन ज्योति 28 को आएगी

साध्वी सुगन ज्योति 28 को आएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | दुर्गावाहिनीकी मीटिंग शक्ति साधना संकल्प दिवस समारोह को लेकर हुई। मंजूलता जोशी के आवास पर उषा रांधड की अध्यक्षता में मीटिंग की मुख्य अतिथि शशि सनाढय विशिष्ट अतिथि कमलेश उपाध्याय, धनश्री चौहान, मंजूलता जोशी थीं। मीटिंग में 28 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होने वाले कार्यक्रम शंकित साधना संकल्प दिवस की तैयारी पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्यापूजन, शस्त्र पूजन एवं सप्त श्लोलकी दुर्गा पाठ का संकल्प कराया जाएगा। जिला संयोजिका लता पंडया ने बताया कि द्वारिकाधाम में होने वाले इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी सुगन ज्योति आएंगी। अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अभिलाषा यादव करेंगी। मुख्य अतिथि विहिप प्रांतीय मंत्री सुरेश गोयल होंगे। अंशु शुक्ला, राजकुमार चावला, मंजू खंडेलवाल, सरोज सुहालका, ममता शर्मा, खुशबू आमेटा, नानी मेनारिया, कोयल सालवी, आशा राव, ऋतु सुखवाल उपस्थित थे।