पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थित चार अधिकारियों को नोटिस थमाए

अनुपस्थित चार अधिकारियों को नोटिस थमाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | जिलाजन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर वेदप्रकाश ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। मीटिंग में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के 18 प्रकरणों की समीक्षा की। आवासन मंडल की योजना ग्राम इशहाकपुरा में अवाप्त भूमि पर नपा द्वारा दिए गए पट्टे निरस्त करवाने का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण निस्तारित किया गया। मीटिंग में एसडीएम डूंगला, डीईओ (मा/प्रा), बीडीओ एवं आवासीय अभियंता के उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एडीएम (प्रशासन) हरजीलाल अटल, एडीएम (भूअ) डा. रौनक बैरागी, एसडीएम, तहसीलदार गंगरार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक आदि अधिकारी उपस्थित थे।