पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पीटा

छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़/गंगरार

चंदेरियाथाना क्षेत्र और गंगरार ब्लाक के तालेड़ी राउप्रावि में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को एपीओ कर दिया।

तालेड़ी राउप्रावि की कुछ छात्राओं ने शिक्षक जगदीश जायसवाल द्वारा अक्सर छेड़छाड़ करने की बात अपने अभिभावकों से सोमवार को कही। आक्रोशित अभिभावक एवं ग्रामीण मंगलवार सुबह स्कूल खुलने से पहले ही बाहर बैठकर इस शिक्षक के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही शिक्षक पहुंचा, ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए शिक्षक जायसवाल को स्कूल के ही एक कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं चंदेरिया थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बालिकाओं ने इस शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए टीचर को पुलिस के हवाले किया। मामले की जांच करने पहुंचे बीईईओ सूर्यप्रकाश पाठक ने जानकारी जिला मुख्यालय पर दी। इसके बाद जायसवाल को एपीओ कर दिया गया। इस दौरान वह डीईईओ कार्यालय में ड्यूटी देंगे।

शर्मनाक |

शिक्षक ने भी मान लिया, तबादला कर दो...

इधर,मंगलवार की घटना के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपित अध्यापक ग्रामीणों ने एक ही कागज पर हस्ताक्षर कर मामले काे समाप्त किया। डीईईओ के नाम लिखे पत्र में शिक्षक जगदीश जायसवाल ने स्वीकार किया कि उसका बालिकाओं को सजा देने का तरीका गलत है। इसके अलावा कुछ छात्राओं की शिकायत से भी मैं सहमत हूं। गांव के लोग मेरी चारित्रिक गतिविधियों से असतुंष्ट है। इसलिए मैं बिना किसी विरोध के तबादला चाहता हूं। एेसी गलती भविष्य में नहीं करुंगा।

लंबे समय से चल रहा था, अब तोड़ी चुप्पी

स्कूलकी कई बालिकाओं ग्रामीणों का कहना था कि यह शिक्षक लंबे समय से छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था, लेकिन छात्राएं डर के मारे में किसी को नहीं बता रही थीं। आखिरकार सोमवार को छात्राओं ने चुप्पी तोड़ते हुए अभिभावकों से शिकायत की, तब मामले का खुलासा हुआ।

यह भी शिकायत मिली थी

गंगरारपंचायत समिति की प्रधान रूपकंवर राणावत ने बताया कि पांच दिसंबर को उनके पास भी तालेड़ी के इसी शिक्षक की शिकायत