पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारों के प्रति रहें जागरूक: शर्मा

अधिकारों के प्रति रहें जागरूक: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण एवं भारत मानवाधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर के संघ कार्यालय में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव सीजेएम मधुसूदन शर्मा ने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बोलने का अधिकार है। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मराज मीणा ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि आप अपने सुरक्षा के अधिकार का सही उपयोग करें। मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एके द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष आरआर मराठा, जिलाध्यक्ष जीएनएस चौहान, जिला महासचिव अभिषेक शर्मा, योगेश शर्मा, राजेश यादव, मनीष कुमावत, प्रकाश कुमावत मौजूद थे।