सूचना दो दिन में भेजने के निर्देश
चित्तौड़गढ़ | प्रारंभिकशिक्षा विभाग के अधीनस्थ ब्लाक के सभी उप्रावि के संस्था प्रधानों की मीटिंग मंगलवार को राउप्रावि कुंभानगर में बीईईओ यूसुफ मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने इंसपायर्ड अवार्ड की जानकारी दी।
निजी विद्यालय आदर्श विकास संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल गंगवाल ने बताया कि मीटिंग में एबीईईओ श्यामसुंदर शर्मा ने स्कूलों की ई-मेल आईडी बनाकर अपने स्कूल का रजिस्ट्रेशन कर हार्ड कॉपी की एक प्रति दो दिन में बीईईओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन बुधवार को है।