पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन फार्म जमा कराने आए विद्यार्थी

ऑनलाइन फार्म जमा कराने आए विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणाप्रताप पीजी कॉलेज में कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के नियमित एवं प्राइवेट विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कराने के लिए उमड़ रहे हैं। मंगलवार को विद्यार्थियों ने कतारों में लगकर फार्म जमा कराया। बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। कॉलेज में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक फार्म जमा होंगे।

तीन दिसंबर से कला वर्ग के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा होना शुरू हुए। प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी कतारों में लगकर फार्म जमा करा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कराने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में प्रवेश द्वार के पास एक कक्ष में दो काउंटर पर दो-दो कार्मिकों को नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को कला संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फार्म जमा कराने का अंतिम दिन है। 11 से 18 दिसंबर तक दूसरा बैच शुरू होगा। इसमें कामर्स एवं साइंस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं स्नोतकोत्तर के परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे। इधर, ऑनलाइन फार्म भरने के लिए साइबर कैफे एवं ई-मित्रों पर विद्यार्थियों की खासी भीड़ रही।

चित्तौड़गढ़ | परीक्षाआवेदन के लिए पीजी कॉलेज में लाइन में खड़े विद्यार्थी।

बीए विद्यार्थियों के लिए अंतिम दिवस