पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीरा महोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता

मीरा महोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरास्मृति संस्थान की ओर से रजत जयंती मीरा महोत्सव के तहत रविवार को भुवनभानु सुरिश्वर जैन उमावि में मीरा निबंध प्रतियोगिता एवं सामान्यज्ञान प्रतियोगिताएं हुई।

प्रतियोगिता संयोजक डा. एएल जैन ने बताया कि मीरा निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में 36 तथा वरिष्ठ वर्ग में आठ प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक सर्वोदय साधना संघ चंदेरिया थे। उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेवाड़ क्षेत्र के संबंध में आयोजित प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में 51 तथा वरिष्ठ वर्ग में 17 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1100, द्वितीय को 700 तथा तृतीय को 400 रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र के साथ 28 सितंबर को श्रीसांवलिया विश्रांति गृह सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

इधर रजत जयंती मीरा महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षात्मक मीटिंग रविवार को भुवनभानु सुरिश्वर जैन उमावि में मीरा स्मृति संस्थान अध्यक्ष भंवरलाल सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्थान सचिव एसएन समदानी ने महोत्सव के तहत आयोजित मीरा भजन, मीरा कृष्ण बनो नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ सात से नौ अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की जानकारी दी। इस अवसर पर समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्यों ने तैयारियों पर चर्चा कर सुझाव दिए। संस्थान के न्यासी नवरतन पटवारी, बाबू खान मंसूरी, अब्दुल जब्बार, विट्ठल पांडे, सुनील ढीलीवाल, जेपी भटनागर, ओमप्रकाश औदिच्य, डा. डीपी चतुर्वेदी, ऊषा रांधड़, प्रदीप दीक्षित, घनश्यामसिंह राणावत, कर्नल रणधीर सिंह, शिव मानधना, प्रवीण सिंह राठौड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।