पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे सरकार के उर्स में कुल की रस्म आज

छोटे सरकार के उर्स में कुल की रस्म आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | गोलप्याऊ चौराहा स्थित हजरत काजी चल फिर शाह के खलीफा हजरत जमशेद (रअ) छोटे सरकार के उर्स का गुरुवार सुबह कुल की रस्म के साथ समापन होगा। दरगाह सदर सैयद बरकत अली, सेक्रेट्री दौलत अली ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे दरगाह के महफिल खाने में कुल की रस्म शुरू होगी। इसमें कव्वाल पार्टी द्वारा सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे। इसके बाद सभी कव्वाल पार्टियों द्वारा एक साथ रंग पढ़ा जाएगा। दोपहर 12.30 बजे कुल की फातिहा छींटे लगाए जाएंगे। इसके साथ उर्स का समापन होगा। सैयद इरफान अली, सैयद वाजिद अली, लियाकत अली, खलील खान, अमानत अली, सैयद मकसूद अली, शाहनवाज खान, राजू लौहार आदि जायरीनों को सुबह-शाम लंगर की व्यवस्था में लगे हुए है।