नेगी को लेने मुंबई जाएगी पुलिस
नगरके बहुचर्चित बंटी उर्फ अरुण भराड़िया का अपहरण कर बैंकाक में बंधक बना सवा करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने के मामले में चंदेरिया पुलिस एक आरोपी अनिल नेगी को गिरफ्तार करने अगले सप्ताह मुंबई जाएगी।
सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि अपहरण फिरौती कांड में एक और वांछित आरोपी मुंबई की जेल में बंद है। उसे गिरफ्तार करने के लिए नगर के एसीजेएम कोर्ट क्रमांक-एक से प्रोडक्शन वारंट लिया गया है। 17 दिसंबर का वारंट जारी हुआ है, जिस पर पुलिस टीम मुंबई भेजी जाएगी। अनिल नेगी कुख्यात गैंगस्टर संतोष पांडुरंग शेट्टी की गैंग का सहयोगी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने कुख्यात अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर संतोष शेट्टी को भी प्रोडक्शन वारंट के जरिये चंदेरिया पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा में चित्तौड़गढ़ लाई थी।