पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमेंट के 540 कट्‌टे किए खुर्द बुर्द

सीमेंट के 540 कट्‌टे किए खुर्द-बुर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदेरियापुलिस ने करीब सवा महीने पहले ट्रेलर में 1.10 लाख रुपए कीमत के 540 कट्टे सीमेंट भरकर खुर्द-बुर्द करने के मामले में अारोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवर ने खुद का नाम गलत बताने के साथ ही ट्रेलर पर भी लोडिंग जीप के नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर माल भरवा लिया था।

सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि चंदेरिया स्थित गोवर्धन रोडलाइंस के मैनेजर श्रवणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तीन नवंबर को चंदेरिया फैक्ट्री से 540 कट्टे सीमेंट मध्यप्रदेश के धार स्थित बिड़ला कार्पोरेशन के जरिये श्रीजी स्पून पाइप्स एंड सीमेंट इंडिया फर्म पर भेजे गए थे। इस सीमेंट को ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिये आरजे27 जीए 3546 नंबर के ट्रेलर का विक्रमसिंह नाम का ड्राइवर ले गया था। उसने 20 हजार रुपए अग्रिम किराए के रूप में भी लिए थे। दो-तीन दिन बाद भी सीमेंट ट्रेलर गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो मामला गड़बड़ लगने पर पता करने की कवायद शुरू कर दी गई।

इधर, सीमेंट गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर बिड़ला सीमेंट कॉर्पोरेशन के अतिरिक्त उपाध्यक्ष (वितरण) अारके रावत ने भी 17 नवंबर को ट्रांसपोर्ट कंपनी को नोटिस दे दिया। इस पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 18 नवंबर को मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद चंदेरिया थाने के एसआई अंबालाल ने जांच शुरू कर दी। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस को पता चला कि ट्रेलर का ड्राइवर मालिक भदेसर थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी प्रहलाद पुत्र मोहनलाल रायका है, जो हाल में मोहरमगरी में अपनी मां के साथ रहता है। पुलिस ने प्रहलाद रायका काे बुधवार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। उसने सीमेंट के कट्टे खुर्द-बुर्द करने की बात कबूल ली। सीआई शर्मा ने बताया कि खुर्द-बुर्द की गई एक लाख 10 हजार रुपए की सीमेंट के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

भीलवाड़ासे बनवाई थी नंबर प्लेट: प्रहलादरायका ने पूछताछ में बताया कि उसने भीलवाड़ा में ढाई सौ रुपए देकर नंबर प्लेट बनवाई थी। प्रहलाद ने करणीमाता का खेड़ा कुंभानगर निवासी एक महिला से आरजे06 जीए 1958 नंबर का ट्रेलर खरीदा था। जबकि उसने सीमेंट भरवाते समय जो नंबर प्लेट लगवाई, वह नंबर उदयपुर के गिर्वा थानांतर्गत खेमपुरा के प्रकाश मेघवाल के नाम पर जारी हुआ था।

चित्तौड़गढ़ | चंदेरियापुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रेलर ड्राइवर।

ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रेलर पर लगा दिए लोडिंग जीप के नंबर, न