कल से निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
अगलेमाह प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों में किस पद पर किस वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा, इसका फैसला 12, 15 16 दिसंबर को होगा। जिले के सभी 11 प्रधान, 25 जिला परिषद और 173 पंस सदस्य पदों के लिए आरक्षण की गोटियां 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर ही निकलेगी।
जिला निर्वाचन विभाग ने लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित कर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रधान, जिला परिषद और पंस सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 12 दिसंबर दोपहर एक बजे ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार में निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव 2015 में आरक्षण की कार्रवाई के लिए लॉटरी निकाले जाने के लिए जनप्रतिनिधियों संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिले में 290 ग्राम पंचायतों 3040 वार्डों के आरक्षण के लिए भी लॉटरी 15 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर ही निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रौनक बैरागी ने बताया कि सरपंच वार्डपंचों के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
जिले के 11 प्रधान, 25 जिला परिषद सदस्य 173 पंस सदस्यों के लिए लॉटरी ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार में निकलेगी
12 दिसंबर दोपहर एक बजे
कब कहां, निकलेगी लॉटरी
समय स्थान पंचायत समिति
सुबहदस बजे डीआरडीएहॉल में कपासन, भूपालसागर
सुबहदस बजे जिलापरिषद सभागार में बड़ीसादड़ी
सुबहदस बजे जनसुनवाईकेंद्र कलेक्ट्रेट में भैंसरोडगढ़
दोपहरदो बजे डीआरडीएहॉल में राशमी
दोपहरदो बजे जिलापरिषद सभागार में डूंगला
दोपहरदो बजे जनसुनवाईकेंद्र कलेक्ट्रेट में बेगूं
16दिसंबर को चार पंचायत समिति
सुबहदस बजे डीआरडीएहॉल चित्तौडगढ़
सुबहदस बजे जिलापरिषद सभागार निम्बाहेड़ा
दोपहरदो बजे डीआरडीएहॉल भदेसर
दोपहरदो बजे जिलापरिषद सभागार गंगरार
15 दिसंबर को सात पंचायत समितियां
सभी की लॉटरी जिला मुख्यालय पर ही
पहलेसरकार ने सरपंच वार्डपंच की लॉटरी संबंधित उपखंड मुख्यालय पर निकालने के निर्देश दिए थे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थी, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं होने या होने पर तत्काल समाधान करने मशीनरीज की उपलब्धता के कारण अब इन पदों की लॉटरी भी जिला मुख्यालय पर निकालने के निर्देश दिए गए। इनमें संबंधित उपखंडस्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।