पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमच कोटा ट्रेन का पावर उतरा

नीमच-कोटा ट्रेन का पावर उतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमचरेलवे स्टेशन पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे नीमच-कोटा ट्रेन का पावर शंटिंग के दौरान ट्रैक से नीचे उतर गया। इस कारण यह ट्रेन समय पर यहां नहीं पहुंच पाई। इधर, घटना की सूचना से चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर साइरन बजते ही अधिकारी मुस्तैद हो गए। यहां से रीलिफ ट्रेन को नीमच रवाना किया गया।

उदयपुर से नीमच पहुंची ट्रेन के बाद नीमच-कोटा ट्रेन के चित्तौडगढ़ आने के लिए पावर का शंटिंग किया जा रहा था। इस बीच रात साढ़े नौ बजे इस ट्रेन का पावर ट्रैक से नीचे उतर गया। इससे रेलवे कर्मी सकते में गए। इसकी सूचना चित्तौडगढ़ स्टेशन पर भी दी गई। यहां पर साइरन बजाकर रेल कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। एक बारगी रेलवे स्टेशन पर साइरन बजने से कई लोग सकते में भी गए। रात साढ़े दस बजे चित्तौडगढ़ स्टेशन से नीमच स्टेशन के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन के विलंब से रवाना होने की जानकारी भी मिली।