किसानों को मिले समय पर पर्याप्त खाद
ब्लाककांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने खाद की किल्लत दूर करने तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट के नेतृत्व में ब्लाक महामंत्री रामलाल जाट, किशन जाट पाटनिया, शांतिलाल डांगी, रविराजसिंह , दिनेश सोनी, रतन शर्मा सतपुड़ा, रामेश्वर गाडरी, गोपाल जाट, गौरव कुमार चिकसी, युकां के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु जाड़ावत सहित अन्य ने कलेक्टर से भेंट कर खाद की किल्लत तथा किसानों को हो रहे नुकसान के बारे मे बताया। साथ ही मांग की कि खाद की आपूर्ति जिले में पर्याप्त मात्रा में शीघ्र की जाए। कांग्रेसजनों ने कहा कि जिले के कोटे का खाद दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। एक साल के वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में किसानों को तो समय पर बिजली उपलब्ध हुई और खाद उपलब्ध हो रही है। किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले ऋण को भी समाप्त कर अन्याय किया जा रहा है।
चित्तौड़गढ़ | खादकी कमी दूर करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए कांग्रेस पदाधिकारी।