अवैध खनन रोका
चित्तौड़गढ़ | वनविभाग अधिकारियों ने घाटा क्षेत्र में अवैध खनन रोक कर कार्रवाई की। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग भटनागर ने बताया कि बुधवार को गश्त करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी चित्तौडगढ वनखंड सामली पठार गढवाडा के पास पहुंचे। जहां भरत चारण पुत्र जीवराज पत्थर खोद कर ट्रैक्टर में भर रहा था। वनकर्मी बिहारीलाल के बुलाने पर भागने लगा। पीछा कर नेतावल के पास ट्रैक्टर पकड़ लिया गया। प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। कार्रवाई में मांगीलाल, वनपाल रमेश, बिहारीलाल, मनोज शर्मा, दुर्गाशंकर, विशाल, सत्यनारायण आदि थे।