पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक संघ का प्रदर्शन 15 को

श्रमिक संघ का प्रदर्शन 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ द्वारा सात सूत्री मांगों के लिए 15 दिसंबर को निगम मुख्यालय अजमेर में प्रदर्शन किया जाएगा।

महामंत्री मनोहर परिहार ने बताया कि प्रमुख मांगों में तकनीकी सहायक आईटीआई की ग्रेड पे 2000 से 2400 रुपए करना, बोनस देना, निगम में पीपीपी मॉडल लागू नहीं करने अन्य वेतन विसंगतियों को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को महासंघ विद्युत श्रमिक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन विद्या निकेतन स्कूल गांधीनगर में होगा। इसमें पूरे राज्य से सात हजार कर्मचारी भाग लेंगे। प्रवक्ता नारायण कुमावत ने बताया कि चित्तौडगढ वृत्त से प्रेम बाबू शर्मा, हर श्यामसिंह, भैरूसिंह, राजेंद्रसिंह, अभय बोहरा, ओम जोशी, प्रेमशंकर पाराशर, मंगलसिंह, नारायण कुमावत, करुणेश बंसल, सुशील बढ़ेरा, अरुण जैन, खूबीराम, कैलाश भराड़िया, निम्बाहेड़ा वृत्त में महेश शर्मा, कपासन वृत्त में ब्रजेश सिंह, इंद्रसिंह, नंदकिशोर, गंगरार, राशमी में मनीष पालीवाल, रामकरण, घनश्याम तैयारियों में जुटे हुए हैं।