पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना में पति समेत दो गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना में पति समेत दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदेरियापुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति समेत दो को गिरफ्तार किया है। चंदेरिया सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि चंदेरिया की शिवनगर कच्ची बस्ती निवासी नाजमीन बानो पुत्री मोहम्मद फारूख ने 30 अगस्त 2014 को दहेज प्रताड़ना की शिकायत करते हुए पति हनुमानगढ़ थानांतर्गत नवां निवासी खादिम हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार फरवरी 2012 में उसका निकाह हुआ था। उसके बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में चार पहिया वाहन लाने की मांग करने लगे। पुलिस ने इस मामले में नाजमीन बानो के पति खादिम हुसैन तथा हसन खान को गिरफ्तार किया।