सरस चाय साथी दूध आज से
चित्तौड़गढ़. डेयरीद्वारा नए उत्पाद सरस चाय साथी को गुरुवार से उपलब्ध करवाया जा जाएगा। सरस चाय साथी दूध 33 रुपए प्रतिलीटर की दर से चुनिंदा सरस बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगा। दुग्ध संघ के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने बताया कि उक्त दुग्ध का उत्पादन सहकारी क्षेत्र में राजस्थान में पहली बार चित्तौडगढ डेयरी द्वारा किया जा रहा है। यह दूध चाय, काफी, दही, श्रीखंड के लिए सर्वोत्तम एवं सुपाच्य है। प्रबंध संचालक अतुल शुक्ला ने बताया कि पाश्चराइज्ड पैक्ड दूध की 20-25 फीसदी मात्रा चाय-काफी के काम आती है।