- Hindi News
- सभी के सहयोग से बनाएंगे चित्तौड़गढ़ को स्मार्ट सिटी
सभी के सहयोग से बनाएंगे चित्तौड़गढ़ को स्मार्ट सिटी
ऋणमुक्तेश्वर महादेव विकास समिति मधुवन के तत्वावधान में नवनिर्वाचित सभापति पार्षदों का अभिनंदन किया गया। उक्त आयोजन में प्रतापनगर से सेगवा हाउसिंग बोर्ड तक के समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जनता ने जो कड़ी से कड़ी मिलाकर नगर परिषद, विधानसभा, लोकसभा में जो बहुमत दिया है। इस कर्ज को सेवा पूर्ण विकास के रूप में उतारने का प्रयास होगा। अध्यक्षता नप सभापति सुशील शर्मा ने की।
उपसभापति भरत जागेटिया, डेयरी चेयरमैन बद्री जाट, सरपंच कमलेश पुरोहित, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मीनू कंवर भाटी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभापति शर्मा ने कहा कि समस्त बोर्ड के निर्वाचित पार्षदों को सदैव जनता का मार्गदर्शन सहयोग मिलता रहेगा तो वे चित्तौडगढ को स्मार्ट सिटी के रूप में बदलने का पूर्ण प्रयास करेंगे। ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के लिए जमीन के लिए दानदाता उदयलाल प्रजापत, किशनलाल प्रजापत का स्वागत किया। अधिवक्ता रजनीश पितलिया ने मधुवन क्षेत्र की समस्याएं रखी। हजारीलाल शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, रामलाल शर्मा, लक्ष्मीलाल दशोरा, तेजशंकर शर्मा, नारायणसिंह, भृगु शर्मा, नरेंद्र मालू, गोपालसिंह भाटी, संतोष नाथ, अनिल भटनागर सहित अन्य उपस्थित थे। आभार समिति अध्यक्ष रघुराजसिंह सिसोदिया ने जताया। संचालन गोवर्धनलाल जाट अनिल चतुर्वेदी ने किया।
चित्तौड़गढ़ | मधुवनमें आयोजित समारोह को संबोधित करते सभापति सुशील शर्मा।