निरीक्षण में मिली कई कमियां
सरकारीअस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निरीक्षण अभियान के पहले दिन बुधवार को जिला सहित ब्लाक लेवल के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। कुछ कमियों का तत्काल समाधान कराया तो, कुछ कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ इंद्रजीत सिंह ने कपासन एवं भूपालसागर में ब्लाक मीटिंगें लेने के साथ-साथ सीएचसी पर व्यवस्थाएं देखीं। विशेषकर अस्पतालों में साफ-सफाई के अच्छे इंतजाम रखने के निर्देश दिए। डाक्टरों को निर्देश दिए कि बिना अवकाश स्वीकृति के कोई डाक्टर अवकाश पर नहीं रहेगा, लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई होगी। दोनों ब्लाक मीटिंगों के परिवार कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने, कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण कराकर स्माल एमटीसी में उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार चित्तौडग़ढ़ बीसीएमओ डॉ. हरीश उपाध्याय ने अभयपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को क्लीन रखने के निर्देश तथा आशाओं को आशा साॅफ्ट की जानकारी दी।
जिला अस्पतालों का नहीं हुआ निरीक्षण
अस्पतालोंका निरीक्षण अभियान 10 से 25 दिसंबर तक चलना है लेकिन, जिला मुख्यालय का निरीक्षण करने के लिए संभाग स्तर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। यहां जिला अस्पताल के निरीक्षण की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक उदयपुर की है। सीएमएचओ को सीएचसी, बीसीएमओ को पीएचसी एवं पीएचसी अधिकारी को अपने अधीनस्थ सब सेंटरों के निरीक्षण करने हैं।
आजसे मंगवाएंगे रिपोर्ट
सीएमएचओने बताया कि अभियान बुधवार से शुरू हुआ है। गुरुवार से प्रतिदिन जिले में अभियान के निरीक्षणों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर मंगवाई जाएगी। इस संबंध में सभी बीसीएमओ एवं पीएचसी इंचार्ज को निर्देश जारी कर दिए हैं।