पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइबर कैफे, ई मित्रों कॉलेजों में रही कतारें

साइबर कैफे, ई-मित्रों कॉलेजों में रही कतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीकॉलेजों में कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के नियमित एवं प्राइवेट विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का अंतिम दिन होने के कारण साइबर कैफे, ई-मित्र एवं कॉलेजों में भीड़ उमड़ी। इस संकाय के तीनों वर्गों के विद्यार्थी गुरुवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कॉलेजों में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करा सकेंगे।

जिला मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में सुबह से शाम तक बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कराने वाले विद्यार्थियों की भीड़ रही। बुधवार को करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने आवेदन की हार्ड कॉफी जमा कराई। इसके अलावा पीजी कॉलेज के आसपास स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्रों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए दिनभर भीड़ रही। कारण ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन बुधवार रात्रि 12 बजे तक ही है। प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने बताया कि कला संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म की हार्ड कॉफी जमा कराने का गुरुवार को आखिरी दिन है।

साइट बंद होने से विद्यार्थी रहे परेशान

ऑनलाइनफार्म के अंतिम दिन साइबर कैफे, ई-मित्र पर विद्यार्थियों की भीड़ रही। दोपहर में लगभग दो बजे युनिवर्सिटी की फार्म भरने की साइट आधे घंटे के लिए बंद हो गई। इस कारण विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा

सरकारी कॉलेजों में कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के नियमित एवं प्राइवेट विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग के संबंध में कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि यदि छात्रों के हित में युनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी तो, आंदोलन करेंगे। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, टीएसवीपी प्रमुख किशन गुर्जर, जिला मीडिया प्रमुख राजकुमार सुथार सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

तिथि बढ़ाओ, वरना आंदोलन

चित्तौड़गढ़ | ऑनलाइनपरीक्षा फार्म जमा करने के लिए पीजी कॉलेज में बनाए काउंटर पर कतार में खड़े विद्यार्थी।

आज से इन संकाय के परीक्षा फार्म ऑनलाइन

प्राचार्यने बताया कि 11 से 18 दिसंबर तक दूसरा बैच शुरू होगा। इसमें कामर्स एवं साइंस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं स्नोतकोत्तर के सभी कक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे।