डीसीसी की मीटिंग अाज
चित्तौड़गढ़. जिलाकांग्रेस कमेटी की गुरुवार दोपहर सवा बारह बजे मीटिंग होगी। इसमें पीसीसी में नवनियुक्त उपाध्यक्ष पूर्व सांसद उदयलाल आंजना का अभिनंदन किया जाएगा। जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया के अनुसार मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास होंगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि आंजना को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। मीटिंग में पंचायत चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।