पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेयरी ने किया रिकार्ड दुग्ध संकलन

डेयरी ने किया रिकार्ड दुग्ध संकलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | चित्तौडगढ-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने सोमवार को अब तक का सर्वाधिक दुग्ध संकलन कर रिकार्ड बनाया। इस मौके पर कलेक्टर वेदप्रकाश ने भी डेयरी सयंत्र का अवलोकन किया। संघ अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के अनुसार चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ डेयरी की स्थापना के बाद पहली बार अब प्रतिदिन का दुग्ध संकलन आंकड़ा एक लाख लीटर पार पहुंच चुका है। सोमवार को संयत्र पर कुल 101443 लीटर दूध संकलन किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर वेद प्रकाश ने डेयरी कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट सहित सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण किया।

न्यूज़ इनबॉक्स

चित्तौड़गढ़ | डेयरीसंयंत्र परिसर में पौधरोपण करते कलेक्टर अन्य।