पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों पर बरस रही मेहर

गांवों पर बरस रही मेहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीसरकार का एक साल पूरा होने के साथ अगले माह पंचायतीराज चुनाव को देख जिले के विधायकों ने अपने विकास कोटे का खजाना गांवों के लिए खोल दिया। पिछले सप्ताह, 12 दिन में ही एक साथ धडाधड़ अनुशंसा मंजूरी जारी कराई गई। कपासन विधायक ने तो अपने साल का पूरा दो करोड़ का कोटा खर्च कर दिया है।

पंचायतीराज पदों का आरक्षण तय करने के लिए शुक्रवार से लॉटरी निकलने का काम शुरू हो गया। जल्द चुनाव आचार संहिता भी लगने वाली है। इसे देखकर इन दिनों गांवों में तैयार कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास की बहार के साथ नए कार्यों की सिफारिश मंजूरी का क्रम भी पूरे उफान पर है। शनिवार को ही वसुंधराराजे सरकार का एक साल पूरा होने को भी सरकार, उसके नुमाइंदे भाजपा कार्यकर्ता जयपुर सम्मेलन के बतौर भुनाने में लगे हैं।

एक साल में जिले के पांचों विधायकों की विधायक निधि देखे तो पता चलता है कि दिसंबर के 12 दिन में चित्तौडगढ़ विधायक ने एक साथ 67 लाख तथा बेगूं विधायक सुरेशचंद धाकड़ ने 30 लाख से अधिक के कार्यों की अनुशंषा गांवों में विकास के लिए जारी कर दी है। बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक भी कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं। नवंबर तक दक 1.36 करोड़ रुपए दे चुके थे। अब 12 दिन में वे 20 लाख की और अनुशंषाएं कर चुके हैं। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर तो पूरे दो करोड़ के बाद करीब 12 लाख की और अनुशंषाएं कर दी है। निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गत माह के 96.35 लाख की तुलना में दो लाख की और अनुशंषाएं भेज दी है।

ये है विधानसभावार लेखा-जोखा

विधानसभा विधायक अनुशंसाएं कार्य

चित्तौड़गढ़चंद्रभानसिंह आक्या 140.55 77

बड़ीसादड़ी गौतम दक 156 84

बेगूं सुरेश धाकड़ 178.15 99

कपासन अर्जुन जीनगर 212.25 120

निम्बाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी 98.33 82

जिला प्रमुख, उपप्रमुख भी पीछे नहीं

पांचसाल तक जिले की सबसे बडी पंचायत की कमान संभालने वाली जिला प्रमुख सुशीला जीनगर और उपजिला प्रमुख मीठूलाल जाट भी ग्रामीण विकास योजनाओं से मंजूरी देने में पीछे नहीं रहे। एक सप्ताह में तीन करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत कर चुके हैं। इधर, जिप सीईओ लक्ष्मीकांत बालोत का कहना है कि विधायक निधि से मंजूरी के लिए अनुशंसा रही है।

इन पर फोकस

विधायकोंने पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों में ग्रेवल, सीसी रोड, बरामदा निर्माण, सराय, पेयजल मोक्षधाम में निर्