किसी के चेहरे उतरे तो कोई हुए उत्साहित
प्रधानऔर जिला परिषद सदस्य पद के आरक्षण के लिए लॉटरी को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ दावेदारों में काफी उत्साह रोमांच रहा। सबसे पहले अजा-जजा वर्ग के लिए आरक्षण जनसंख्या के अनुपात पर निर्वाचन विभाग की गाइड लाइन के अनुसार किया गया। प्रधान के लिए चित्तौडगढ़, भदेसर, गंगरार और राशमी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में उत्सुकता दिखी। बड़ीसादड़ी और डूंगला के बाद जब निम्बाहेडा, भूपालसागर प्रधान पद रिजर्व घोषित हुए तो यहां के सामान्य वर्ग के दावेदार निराश हो उठे। इसी तरह बाद में जिला परिषद पंचायत समितियों के वार्ड आरक्षण तय होते समय माहौल बना रहा। जिलेभर से संबंधित दावेदार कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर फोन लगाकर अपने वार्ड या प्रधान पद की स्थिति पूछते रहे। लॉटरी में सबसे कम लोग जिले की दूरस्थ भैसरोडगढ पंस से पहुंचे।
दोनोंदलों से ये पहुंचे: लॉटरीप्रक्रिया में कांग्रेस से पूर्व उपजिला प्रमुख जनकसिंह, ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट, प्रधान गोपाल आंजना, पुष्पा जाट, पूर्वप्रधान प्रो. रादूलाल खटीक, गोविंदसिंह शक्तावत भदेसर, राजेश्वरी मीणा, जगदीश शर्मा, अशोक खेरोदिया, चंदनसिंह कोठारी, पंस सदस्य आजाद पालीवाल, गिरधारीलाल खटीक, निरंजन जोशी, भैरूदास बैरागी, जिप सदस्य लेहरूलाल जाट, गौतम विजयवर्गीय,अंबालाल शर्मा, रामलाल जाट, रविराजसिंह, चांदनी बैरागी सहित कार्यकर्ता पहुंचे।
इसी तरह भाजपा से बड़ीसादड़ी प्रधान शंकरसिंह रावत, गणपतसिंह डूंगला, जिला सहकार संघ उपाध्यक्ष प्रवीणसिंह राठौड, सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष कमलेश पुरोहित, प्रदीप काबरा, सांवलियाजी मंदिर मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, जानकीदास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, महामंत्री सीपी नामधरानी, शंभूलाल मेनारिया, भंवरसिंह खरडी बावडी, धनपालसिंह राजोरा, प्रहलाद आचार्य, देवीसिंह राणावत, चंद्रेशखर शर्मा, लालसिंह डूडी, सरपंच रतन लौहार मौजूद थे।
12 महिला वार्ड
उपजिलानिर्वाचन अधिकारी डा. रौनक बैरागी ने बताया कि जिला परिषद के 25 वार्डों में से चार-चार ओबीसी, एससी, एसटी के लिए है। इनमें दो-दो वार्ड इन वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष 13 वार्ड सामान्य है, जिसमें महिला वार्ड भी शामिल है। कुल मिलाकर 25 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए रहेंगे।
गोटियोंपर नंबर
लॉटरीके लिए एक स्टील के डिब्बे का उपयोग किया गय