पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंघवी का निधन नेत्रदान किए

सिंघवी का निधन नेत्रदान किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महावीरजैन मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिंघवी का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों ने उनके नेत्रदान किए। बापूनगर सेंती निवासी विजय कुमार सिंघवी का शुक्रवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। समग्र जैन समाज की संस्था महावीर जैन मंडल तेरापंथ जैन महासभा में कई पदों पर रहे सिंघवी के अंतिम संस्कार में समाजजन सहित अन्य लोग शामिल हुए। इधर, लायंस क्लब की पहल पर उनके पुत्र अनिल कुमार, अवकाश सिंघवी ने उनके नेत्रदान किए। डा. गिरिश जैरथ ने शल्य क्रिया कर नेत्र उत्सर्जित कर गोमाबाई नेत्रालय नीमच भिजवाए। सचिव शशि झंवर ने बताया कि क्लब द्वारा यह 297 वां नेत्रदान है।