भारत के युवा ने विश्वपटल पर छाप छोड़ी
सांसदसीपी जोशी ने कहा कि भारत के युवा ने विश्वपटल पर अपनी अमिट छाप छाेड़ी और इससे देश बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आया है। विकास एवं राष्ट्र हित के लिए युवा तत्पर रहे। उन्होंने यह विचार शुक्रवार को महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के अनावरण, खेल मैदान लोकार्पण, छात्रसंघ उदघाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों युवाओं के लिए स्किल्स डवलपमेंट योजना चलाई है, ताकि देश में बेरोजगारी की समस्या खत्म हो और देश का युवा रोजगार से जुड़कर स्वयं का विकास करते हुए राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बने। अभिभावक इस बात का ध्यान जरूर रखे कि स्कूल एवं कॉलेज में बच्चा क्या कर रहा है। उसे सही दिशा की ओर अग्रसर करे। सांसद ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, महासचिव कैलाशचंद्र मईडा एवं छात्रसंघ संयुक्त सचिव पुष्कर अहीर सहित छात्रसंघ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
मुख्य वक्ता एबीवीपी प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में राज्य के 212 में से 170 कॉलेज में एबीवीपी आगे रही। यह सब कार्यकर्ताओं एवं आम छात्रों की जीत है। उन्होंने कहा कि परिषद एंटी इंडियन को इंडियन बनाने का काम करती है। कोई भी छात्र एबीवीपी की सदस्यता ऑनलाइन सिस्टम से ग्रहण कर सकता है। विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि कॉलेज में संस्कृत एमए संकाय खुलवाने एवं केंटीन सहित अन्य मांगें पूरी कराने के प्रयास किए जाएंगे।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने की। छात्रसंघ परामर्श दाता डॉ. आरसी जैन ने छात्रसंघ चुनाव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने सांसद एवं विधायक के समक्ष दस कक्षा-कक्ष, नए सब्जेक्ट, एमए संस्कृत खुलवाने, कॉलेज में केंटीन एवं परिसर में छाया की व्यवस्था की मांग रखी।
अतिथियों का स्वागत एबीवीपी जिला संयोजक रवि वीराणी, प्रदेश सहमंत्री पूरण सिंह राणा, विभाग संयोजक अशोक रायका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, सह जिला संयोजक राधेश्याम कुमावत ने स्वागत किया। जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, उप जिला प्रमुख मिठुलाल जाट, उप सभापति भरत जागेटिया, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन अनिल शिशोदिया