चार स्थानों पर सुंदरकांड पाठ आज
चित्तौड़गढ़ | शहरमें तीन तथा कपासन में एक जगह शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा शाम सात बजे नेहरु नगर सेंती में सुनील राठी के निवास पर, श्रीनाथ सत्संग मंडल द्वार शाम साढ़े सात बजे अजयपालसिंह की ओर से महिला पुलिस थाना कुंभानगर के पास हनुमान मंदिर में तथा श्रीराम सत्संग मंडल द्वारा मधुवन हाथी कुंड के पास मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह कपासन में बालाजी मित्र मंडल घमाना के सानिध्य में साढ़े सात बजे चंचल नगर में पाठ होगा।