रूद में हरिबोल प्रभात फेरी कल
राशमीक्षेत्र के रूद गांव में 14 दिसंबर को हरि बोल प्रभातफेरी संगम का आयोजन होगा।
आयोजन से जुड़े हंसराज जाट ने बताया कि हरि बोल प्रभात फेरी संगम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज सांवलिया धाम मुंगाना के महंत चेतनदास महाराज प्रवचन देंगे। सुबह नौ बजे चारभुजा मंदिर से भैरू बावजी मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर 12 बजे भैरूजी बावजी मंदिर पर प्रवचन होंगे।प्रभात फेरी के लिए चंपालाल सुथार, मिठूलाल के अलावा विजयपुर के पूर्व उपसरपंच शिवलाल शर्मा, शंभूलाल, रूद्रदेव शर्मा, रमेश शर्मा, संजय, श्याम शर्मा, बालकिशन शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, पप्पू शर्मा ने कनेरा, बडावली, विजयपुर, बस्सी, धनेतकलां, गंगरार क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर हरिबोल प्रभातफेरी के पहुंचने की अपील की है।