पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में हुए सुपरलीग मैच

कबड्डी में हुए सुपरलीग मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधी स्टेडियम में चल रही 59वीं राज्यस्तरीय मावि, उमावि कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार दोपहर बाद सुपरलीग मैचेज शुरू हुए। इससे पहले लीग मैच का क्रम जारी रहा।

पीटीआई निरंजननाथ योगी ने बताया कि सुपरलीग मैच पुरुषार्थी उमावि की प्रधानाचार्य अनुराधा आर्य, निदेशालय से नियुक्त पर्यवेक्षक गणेशलाल पूर्बिया, अरुण कुमार दशोरा, पीटीआई शकील अहमद, सराफत हुसैन, सुरेशचंद्र शर्मा की देखरेख में शुरू हुए। उन्होंने बताया कि सुपरलीग मैचेज में 17 उम्रवर्ग में हनुमानगढ़ ने अजमेर, अलवर ने झुंझुनूं, एसएस बीकानेर ने अकादमी करौली एवं चुरू ने जैसलमेर को हराया। इसी प्रकार 19 वर्ष वर्ग में भरतपुर ने चूरू, गंगानगर ने हनुमानगढ़, सीकर ने जयपुर-1, नागौर ने अजमेर को हराया। पीटीआई शकील अहमद ने बताया कि इससे पहले सुबह लीग मैच हुए। इसमें 19 वर्ष में बाड़मेर, अलवर, सिरोही, सीकर, राजसमंद, बूंदी, जयपुर-1, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर एवं 17 आयुवर्ग में बांरा, अजमेर, एसएस बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, अकादमी करौली चित्तौडग़ढ़ की टीम विजयी रही।

चित्तौड़गढ़ | राज्यस्तरीयमावि, उमावि कबड्‌डी प्रतियोगिता में रविवार दोपहर को मैच खेलते खिलाड़ी।