फैक्ट्रियों में होगा विरोध-प्रदर्शन
अल्ट्राटेकसीमेंट में कार्यरत अखिल भारतीय श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मेलन रविवार को किला रोड स्थित श्री सांवलियाजी विश्रांति गृह में हुआ, जिसमें देश के लगभग 13 प्लांट के यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि अप्रैल 2014 से लंबित वेतन वृद्धि नहीं हाेने पर आंदोलन कर फैक्ट्रियों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मेलन में पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि सीमेंट निर्माता संघ (सीएमए) द्वारा वेतन वृद्धि को लागू करने में नकारात्मक रूख जारी रहता है तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें 15 16 अक्टूबर को अल्ट्राटेक की सभी सीमेंट इकाइयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद श्रमिक प्रतिनिधि 29 अक्टूबर को प्रधान कार्यालय मुंबई का घेराव करेंगे। इसके बाद भी जरूरी होने पर 17-18 नवंबर को सभी कारखानों में हड़ताल की जाएगी। कार्यक्रम में गुजरात सीमेंट के कदीर भाई, बाबूभाई कवाया, हिरमी से जीएल रजक, कर्नाटक के विनोदकुमार राठाैर, विक्रम सीमेंट खोर से दिलीपसिंह, अनिल परिहार, आदित्य सीमेंट मजदूर संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष रामस्वरूप गुर्जर, पारसमल गुप्ता, कल्याण जाट, रईस खान, शेषसिंह, सुरेश तिवारी, रामगोपाल जाट, कमलेश तिवारी, आशिक खान, कन्हैयालाल पूर्बिया, लाभचंद जाट, प्रहलादसिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य सीमेंट मजदूर संघ चित्तौड़गढ़ के महामंत्री अमरसिंह नागर ने किया। सीमेंट फैक्ट्री इकाई के प्रबंधन को श्रमिकों की मांगों प्रस्तावित अांदोलन के संबंध में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।